जौनपुर : कंपोजिट विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का सामान चोरी

जौनपुर : कंपोजिट विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का सामान चोरी

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय शाहपुर सानी के रसोईघर सहित दस कमरों का ताला शुक्रवार की रात तोड़कर चोर सात पंखा, अग्निशमन यंत्र के चार सिलेंडर, पांच बोरी सीमेंट व बांस बल्ली उठा ले गये। गर्मी की चल रही छुट्टी के चलते किचन में रखा दोनों गैस सिलेंडर व चूल्हा व अन्य सामान पहले ही ग्राम प्रधान के घर भेज दिया गया था। अन्यथा चोर उसे भी समेट ले गये होते। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।
Previous article“मेरा विद्यालय मेरी पहचान” सम्मान से सम्मानित होंगे मुकेश व संजय
Next articleजौनपुर : मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?