जौनपुर : कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा लगाया गया प्याऊ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सामाजिक एवं रचनात्मकता संस्था कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मड़ियाहूं पड़ाव पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का शुभारंभमुख्य अतिथि अरविंद कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने किया।इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है। गर्मी के दिनों में राहगीरों को पीने के लिए पानी का संचनालन समिति द्वारा नेक कदम है इस तरह का कार्य अन्य सामाजिक लोगो को भी करना चाहिये।


















