जौनपुर : कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जय सिंह का किया गया स्वागत

जौनपुर : कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जय सिंह का किया गया स्वागत

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रन आर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव जयसिंह यादव का शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ प्रमोद सिंह ने स्वागत किया।

जय सिंह यादव ने कहा कि वह उच्च कमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निभायेंगे और अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग को इसमें जोड़ेंगे। प्रमोद सिंह ने कहा कि जय सिंह निश्चित रूप से हमारी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। इस मौके पर कुलदीप पांडेय, विजय शंकर, सिद्धार्थ तिवारी, अजीत शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय और संचालन कृपा शंकर पटेल ने की। आए हुए अतिथियों के प्रति मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज ने आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : सुनसान घर को निशाना बनाकर चोरों ने चार लाख का माल का सामान किया पार
Next articleजौनपुर : हवन तथा भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय सरस्वती पूजनोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?