जौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद समेत दो सौ पर अचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद समेत 200 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन न करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को पैदल रोडशो निकालने के दौरान उन्होंने भारी भीड़ इकट्ठा की थी।


















