जौनपुर : कान्हा की शोभायात्रा में जमकर थिरके कन्हैया भक्त

जौनपुर : कान्हा की शोभायात्रा में जमकर थिरके कन्हैया भक्त

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              कस्बे में शनिवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के लिए विभिन्न पंडालों ने मनमोहक रथ सजाए थे। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने कान्हा की प्रतिमाओं को विदा किया। डाकखाना तिराहा पर संस्कार भारती की टीम ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बता दें कि सबसे सुंदर रथ बनाने वाले को संस्था कान्हा उत्सव के दौरान पुरस्कृत करेगी।
शाहगंज कस्बे में जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव के बाद पूजा पंडालों ने शोभायात्रा निकाली। नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकली शोभायात्रा डाकखाना तिराहा पहुंची, जहां संस्कार भारती की टीम ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कृष्णभक्ति में डूबकर जमकर नृत्य किया। मुख्य मार्ग पर भ्रमण करने के बाद विसर्जन के लिए प्रस्थान किया।
संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने बताया कि संस्था हर वर्ष जन्माष्टमी की शोभायात्रा का आयोजन करती है। सबसे सुंदर रथ और शोभायात्रा निकालने वाले पूजा पंडाल कमेटी को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था के निर्णायकों ने काफी गहनता से शोभायात्राओं का अवलोकन किया। आगामी 25 अगस्त को कस्बे के एक मैरेज हाल में संस्था द्वारा आयोजित कान्हा महोत्सव के दौरान विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर संस्था के महामंत्री वीरेन्द्र वीर, अजय अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, रचित चौरसिया, संदीप साहू, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, किशन अग्रहरि, ईशान जायसवाल राम, मुकेश, अजेंद्र, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रधानों ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
Next articleजौनपुर : जल्द ही शुरू हो जाएगा बाईपास का निर्माण- गिरीश चंद्र यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?