जौनपुर : कार्यकर्ताओं के बल पर मिली ऐतिहासिक जीत- तूफानी सरोज
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
विधानसभा केराकत की मासिक बैठक एवं का कार्यकर्ता सम्मान समारोह विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के अध्यक्षता मंगलवार को संपन्न हुई।केराकत पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि यह जीत केराकत विधानसभा समाजवादी परिवार एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। इसका पूरा पूरा श्रेय पार्टी के संगठन की क्षमता को दर्शाता है। हमे अपने नेतृत्व पर गर्व है कार्यकर्ता हमारी ताकत है इनके सम्मान पर कभी ठेस पहुंचने नही देंगे। जहां भी अन्याय होगा उसका मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।



















