जौनपुर : किशोर हुआ जालसाजी का शिकार, खाते से उड़ाए 34हजार रुपये

जौनपुर : किशोर हुआ जालसाजी का शिकार, खाते से उड़ाए 34हजार रुपये

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसरना निवासी विशाल यादव पुत्र संजय यादव के मोबाइल पर सोमवार को पूर्वान्ह लगभग दस बजे साइबर जालसाज ने फोन करके श्रम कार्ड का पैसा खाते में आने की बात कहकर वेब लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहा।

विशाल ने जैसे ही ऐप डाउनलोड किया तो उस पर परमिशन के साथ ओटीपी आ गया। जालसाज को विशाल ने जैसे ही ओटीपी बताया खाते से 10394 रुपये कट गये। खाते से रुपये कटते देख विशाल जब तक कुछ समझ पाता दो बार मे 6903 रुपये और 17019 रुपये कटने के संदेश मोबाइल पर आ गये। विशाल यूनियन बैंक कुसरना जाकर उक्त जालसाजी की शिकायत किया। जिस पर शाखा प्रबन्धक ने खाते को लॉक करके विशाल को पुलिसिया मदद लेने के लिये जरूरी दस्तावेजो के साथ कोतवाली भेज दिया। वही पुलिस पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी के मामले की जांच कर रही है।
Previous articleजौनपुर : समाज हित के लिए रेडक्रास सोसाइटी का कार्य सराहनीय- के. रविन्द्र नायक
Next articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी की जेजे विंग ने वितरित किया शिक्षण सामग्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?