जौनपुर : किसान मेला में दी गई किसानों को तकनीकी जानकारी

जौनपुर : किसान मेला में दी गई किसानों को तकनीकी जानकारी

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा चार दिवसीय विराट किसान मेले के दूसरे दिन मौजूद किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी। केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज किसानों को संतुलित खेती के साथ खेती को उद्यम के रूप में अपना कर मुनाफा कमा सकतें है।

आज किसानों को स्वयं आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने आये हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय ने किया। किसान मेले में विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, डॉ. अशोक सिंह, डब्लू उपाध्याय, वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, भूमि सरंक्षण अधिकारी द्वय शशिकेश सिंह, अमित चौबे, एडीओ एजी चन्द्रिका यादव, त्रिभुवन सिंह, दुर्गा मौर्या, देवराज पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद यादव ने किया।
Previous articleजौनपुर : युवक की बाइक व महिला का बैग छीनकर फरार हुए बदमाश
Next articleजौनपुर : बृजेश पटेल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?