जौनपुर : कुबा इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र और अध्यापक हुए सम्मानित

जौनपुर : कुबा इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र और अध्यापक हुए सम्मानित

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत उसरहटा स्थित कुबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को मेधावी छात्र और उनके अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृतिचिन्ह, प्रशस्ति पत्र और आर्थिक सहयोग दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनवार अहमद ने बताया कि मोहम्मद हामिद ने 95.4 प्रतिशत, अयतुर्रहमान सिद्दीकी ने 91.2 प्रतिशत और शिबलीना नवाज़ ने 87.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि जेसीआई मंडल तीन के मंडल समन्वयक गुलाम साबिर, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरशद और प्रबंधक मौलाना अबरार सिद्दीकी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपए का चेक भी सौंपा गया। इसके अलावा उर्दू के अध्यापक मौलाना अबू आजम को 15 हजार रुपए का चेक, शॉल और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Previous articleजौनपुर : कबड्डी प्रतियोगिता मे गोड़िला ने जौनपुर को दी मात
Next articleजौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?