जौनपुर : कुलपति ने किया आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही परीक्षाओं के औचक निरीक्षण में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने गुरुवार को आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ रसिकेश केंद्राध्यक्ष के साथ सुशील कुमार, डॉ विनय वर्मा, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, प्रभाकर सिंह ने कुलपति को पूरे परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कराया।



















