जौनपुर : केंद्राध्यक्ष और सचल दस्ते ने किया आईबीएम परीक्षा कक्षों का सघन निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आईबीएम केंद्र पर सोमवार को परीक्षा सम्पन्न हुई। केंद्राध्यक्ष डॉ रसिकेश, प्रो. अजय द्विवेदी, सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार, विनय वर्मा, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह और प्रभाकर सिंह के अलावा सचल दस्ते में डॉ सुनील कुमार और डॉ नृपेंद्र सिंह के दल ने सभी कक्षों में दौरा किया और छात्रों को उनके प्रश्नपत्रों को सावधानी से पढ़ने का निर्देश दिया ताकि वे त्रुटिवश परीक्षा का गलत प्रश्नपत्र न हल करें।



















