जौनपुर : केराकत विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

जौनपुर : केराकत विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               केराकत सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र चुनाव सोमवार को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। शाम तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में 53.87 प्रतिशत तक मतदान हुआ।हालांकि छिटपुट स्थानों पर झड़प की खबरें जरूर आई लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

बेलवारिया, पचवर, बंजारेपुर, गुलरा में वीवी पैट खराब होने से आधे से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जय गोपालगंज में छिटपुट मतदान के चलते बूथ खाली खाली लग रहा था। थानागद्दी में सबेरे सात बजे से ही बूथ पर लम्बी लाइन लग गई थी। बांसवारी और नार्मल स्कूल के पास सेल्फी प्वाइंट को उखाड़ कर जमीन पर रखा गया था।पूरे विधानसभा सभा के सभी बूथों पर यूपी पुलिस के साथ साथ गुजरात की पुलिस भी तैनात थी। इसके आलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत एसडीएम राकेश कुमार, सीओ शुभम तोडी और कोतवाल लक्ष्मण पर्वत बराबर चक्रमण करते रहे।
Previous articleजौनपुर : मतदान केंद्रों पर लगे सेल्फी प्वाइंट बना रहा शोपीस
Next articleजौनपुर : मतदाताओं ने लगाया मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?