जौनपुर : कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर : कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                आर्थिक तंगी और कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहे युवक ने मंगलवार की शाम कमरे में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी राजीव जायसवाल (32) पुत्र स्व. राम आसरे घास मंडी चौराहे पर चाय की दुकान लगाता था। जो लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित रहा। आर्थिक तंगी के चलते समुचित इलाज कराने में असफल होने के कारण मंगलवार की शाम अपने कमरे में गमछे का फंदा लगाकर पंखे के सहारे झूल गया।

घर के बाहर खेल रहे मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से युवक को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। युवक परिवार का अकेला व अविवाहित था। एक बहन की शादी कुछ साल पहले किया था। माता पिता कि काफी वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
Previous articleजौनपुर : चोरों ने जेवर समेत टेंट हाउस के डेढ़ लाख का सामान किया पार 
Next articleजौनपुर : देश का हर मुस्लिम अब बन गया है सिर्फ वोटर- धनंजय सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?