जौनपुर : कैरम प्रतियोगिता में आदित्य अग्रहरि ने मारी बाजी
# जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया आयोजन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे में रविवार रात जेसीआई शाहगंज सिटी ने कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन संस्था की जूनियर विंग ने ज्योत्सना मैरेज लॉन में किया जिसमें आदित्य अग्रहरि विजेता रहे जबकि प्रियम सोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहाँ हर किसी ने अपने अपने खेल और लाजवाब हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता आदित्य अग्रहरि और दूसरे स्थान पर प्रियम सोनी रहे। मुख्य अतिथि कृष्णकुमार अग्रहरि ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। अन्य प्रतिभागियों रोमिल, शिवांश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता के रेफरी रवि दुबे और अविनाश जायसवाल रहे।



















