जौनपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच निकला यौम-ए-आशूरा का जुलूस

जौनपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच निकला यौम-ए-आशूरा का जुलूस

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             नगर में दसवीं मोहर्रम को पुलिस की कड़ी निगरानी में यौम-ए-आशूरा का जुलूस ताजिए के साथ निकाला गया। जिसमें डेढ़ दर्जन ताजियेदार शामिल रहे। देर शाम ताजिये को कर्बला में दफन किया गया।दोपहर में विभिन्न चौक से ताजियेदार ताजिये के साथ तबल बजाते फातिमान गेट पर पहुंचे। जहां फातिहा कराने के बाद जूलुस एक साथ कर्बला के लिये प्रस्थान किया। जुलूस में शामिल अखाड़ा रौनके इस्लाम और अखाड़ा भुलई शाह के फनकार करतब दिखाते चल रहे थे।

देर शाम जुलूस कर्बला पहुंचा। जहां ताजियों को ठंडा करने के बाद ताजियेदार अपने चौक पर वापस गये। जिसमें पूरब मोहल्ला, सराय, कासिमपुर, बरतल, बारा, निराला चौक, अजानशहीद, डोभी कासिमपुर, शाहापुर आदि चौक के ताजियेदार शामिल रहे। एसडीओ नितीश कुमार सिंह, सीओ अंकित कुमार, थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जुलूस में चेयरमैन वसीम अहमद, मो.असलम खान, नूर मोहम्मद खांं, सोनू खान, एजाज अहमद, इलियास अहमद, तबरेज अशर्फी, सिराज खान, जुबेर इदरीसी आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : क्रांतिकारियों के शहादत की हो रही उपेक्षा, जिम्मेदार है बेखबर
Next articleजौनपुर : चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया असफल प्रयास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?