महाराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 थाना अंतर्गत नगर के त्रिवेणी नगर रोड पर खड़ी ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान परीक्षा देने जा रहे छात्र शैलेश यदुवंशी ने जलती ट्रक को देख शोर मचा दिया। आनन-फानन में गांव के लोग भी दौड़ पड़े। लोगों के सहयोग और शैलेश के साहस से लोगों ने जलती ट्रक के आग को पानी डालकर बुझाया गया। छात्र के इस साहसी कदम की लोग भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे हालांकि इस दौरान किसी ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दिया लेकिन छात्र के साहसी कदम से बड़ा हादसा होते-होते बच गया