जौनपुर : खुटहन से भी आतंकी मुर्तजा के तार जुड़े होने की उड़ती रही अफवाहे
# एटीएस और एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी की होती रही चर्चा
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
गोरखपुर मंदिर से पकड़े गए आतंकी अहमद अब्बासी मुर्तजा का तार खुटहन से जुड़े होने की अफवाह से पुलिस सहित आम जनमानस भी दिन भर हलकान रहा। हलांकि प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे इसे सिरे से खारिज कर रहे थे। लेकिन एटीएस और एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी की फर्जी सूचना होने के बाद भी वे दल बल के साथ रानीपुर गांव के आसपास चक्रमण करते देखे गए। जिससे लोगों का शक विश्वास में बदलने लगा। बाद में मालूम हुआ कि आतंकी का तार जिस रानीपुर गांव से जुड़ा है। वह स्थानीय थाना क्षेत्र के बाहर का है। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस लिया।



















