जौनपुर : खेतासराय में निकाला गया तीजा का जुलूस
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाड़े के पास पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन व नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।शहीदी चौक पर सुबह दस बजे सभी ताजियेदार तबल बजाते पहुंचे। जुलूस शहीदी चौक से इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे।



















