21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : खेल से मन एंव शरीर दोनों होता है स्वस्थ- कर्नल मोनी

जौनपुर : खेल से मन एंव शरीर दोनों होता है स्वस्थ- कर्नल मोनी

# खाकी बाबा पीजी कॉलेज गाजीपुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बनी विजेता

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में अंतर्जनपदीय महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं मुख्य अतिथि यूपी/5, कर्नल आर एस मोनी रहे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय खेल सचिव ओपी सिंह रहे।प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने आए हुए अतिथियों का बुके एवं पुष्प देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें अपने जीवन में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा खेल के साथ-साथ हमें अनुशासन का पाठ भी प्राप्त होता है एवं शारीरिक एवं मानसिक शक्ति भी मिलती है। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल के साथ हम अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, हंडिया पीजी कॉलेज प्रयागराज, खाकी बाबा पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ, पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, टी.डी पी.जी कॉलेज जौनपुर की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ शहनवाज खान, मेजर डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ कमरुद्दीन शेख़, डॉ जीवन यादव, डॉ अशोक सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ भानु सिंह, मोहम्मद शफीक, किरमानी, डॉ गुलाब मौर्या, डॉ प्रज्वलित यादव, डॉ संतोष सिंह, डॉ प्रवीण यादव, अहमद अब्बास खान एवं महाविद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ अजय विक्रम सिंह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This