जौनपुर : गन्ना कृषक महाविद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ताखा पश्चिम गांव स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में गुरुवार से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योग शिविर में योगाचार्यों द्वारा विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों से परिचित कराया जायेगा और उन्हें योगाभ्यास भी कराया जायेगा।

गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में पतंजलि योगपीठ से जुड़े योगाचार्य वीरेंद्र वीरू और युवा भारत से जुड़े अजेंद्र अग्रहरि ने पहले दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सुधाकर सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, अनुलोम विलोम आदि योगासनों का अभ्यास कराया।

प्राचार्य ने कहा कि योग पद्धति अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रचलन में रही सबसे प्राचीन पद्धति है। सभी को नियमित योगाभ्यास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम संचालन डॉ महेंद्र प्रताप यादव ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ राजेश यादव, डॉ अजय यादव, डॉ छोटेलाल नाविक, डॉ संदीप यादव और डॉ विपिन वर्मा ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर मौर्य, शिवम चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र यादव, राहुल यादव, प्रिया यादव, श्रेया यादव और शिवाली आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
















