जौनपुर : गांव से देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा 

जौनपुर : गांव से देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा 

# एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत उमरवार गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर एक दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की शिकायत है कि दुकान रतनूपुर बाजार के नाम से है लेकिन अवैध ढंग से उसे उमरवार गांव में खोला गया है। महिलाओं का आरोप है कि दुकान के बगल में ही एक जूनियर हाईस्कूल है। जिसके कारण स्कूल के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
महिलाओं के मुताबिक शराब की दुकान पर बैठकर पीने वाले लोग अक्सर गालियां बकते हैं और उस रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और किशोरियों को देखकर छींटाकशी करते हैं। महिलाओं का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले उन्होंने चन्दवक थाना पुलिस को तहरीर दिया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में संगीता देवी, प्रीति, रेखा, सुमित्रा, पुष्पा, अनिता, गीता, सुमन, ज्योति आदि महिलाएं शामिल रहीं। बाद में महिलाओं ने समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने जांच कराकर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
Previous articleजौनपुर : सराहनीय प्रयास… शगुन के पैसों को किया मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दान
Next articleजौनपुर : उदासीन परिवारों के टीकाकरण के लिए चलाई गई मुहिम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?