जौनपुर : गायब युवक का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग

जौनपुर : गायब युवक का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत उसरौली शहाबुद्दीनपुर गाँव से एक माह पूर्व घर से बाजार जाने को कहकर निकले युवक का माह भर बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परेशान है। मामले में पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज किया है।

गांव निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार सिंह पुत्र राम दुलार बीते 13 अप्रैल को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। आज तक वापस लौट कर नहीं आया। स्वजनो के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कही पता नहीं चल सका। गायब युवक की पत्नी शशिकला सिंह ने घटना के दूसरे दिन 14 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। घटना को लेकर पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है।
Previous articleकिसानों को दी गई कम लागत में अधिक उपज की टिप्स
Next articleजौनपुर : जर्जर भवन का बारजा गिरा, एक मजदूर घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?