जौनपुर : गुड़ से बनी वस्तुओं का लिया गया नमूना
# खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रोडवेज व चुंगी चौराहा के दो दुकानदारो से लिया नमूना
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मकर संक्रांति त्योहार पर गुड़ से बने वस्तुओं को बेचने वाले दो दुकानदारों के यहां से गुरुवार को दोपहर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। नगर में मिलावटी खाद्य सामग्री बिकने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा ने नगर के रोडवेज से एक दुकानदार के यहां से एक पाव गुड़ का सैम्पल लिया।


















