जौनपुर : गैंगस्टर में निरुद्ध गो- तस्कर की बोलेरो जब्त

जौनपुर : गैंगस्टर में निरुद्ध गो- तस्कर की बोलेरो जब्त

# पहले ही हो चुकी 77 लाख की संपत्ति की कुर्की

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध गो-तस्कर की बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली। शातिर अभियुक्त रानीमऊ गांव निवासी अब्दुल सलाम पुत्र स्व मुस्लिम के खिलाफ इससे पहले भी कार्रवाई हुई थी और 77 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी।जानकारी के मुताबिक अब्दुल सलाम शातिर अपराधी है और गो-तस्करी के कई मामलों में नामजद है। इसी वजह से अदालत ने इसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

खेतासराय पुलिस ने उसकी बोलेरो UP62 AL 4787 को कुर्क कर लिया। बताया जाता है कि इससे पहले भी अब्दुल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने अवैध तरीके से अर्जित की हुई करीब 77 लाख की संपति कुर्क की थी। 12 मई को जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की बात कही थी। उसी का पालन करते हुए खेतासराय पुलिस ने बोलेरो गाड़ी कुर्क कर दिया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि गो-तस्कर अब्दुल सलाम का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खुटहन थाने में एक, खेतासराय थाने में 12 और जनपद के ही पंवारा थाने में एक मामला दर्ज है। ये सारे मामले गो-तस्करी और पशु क्रूरता से संबंधित हैं।
Previous articleजौनपुर : तिलकोत्सव का भोजन कर तीन दर्जन से अधिक बीमार
Next articleजौनपुर : अस्वस्थता के चलते सेना के जवान का निधन, क्षेत्र शोक का माहौल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?