जौनपुर : गोकशी में वांछित चार अभियुक्तों को बक्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्शा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में बक्शा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी के वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र मुफीज ग्राम दक्षिणपट्टी थाना बक्शा, सलीम उर्फ पप्पू पुत्र वकील ग्राम दक्षिण पट्टी थाना बक्शा, सरवर पुत्र युसुफ ग्राम मोहम्मपुर थाना बक्शा एंव अल्ताफ पुत्र अब्दुल अजीज ग्राम सदरूद्दीपुर थाना बक्शा को मुकदमा अपराध संख्या 26/22 में धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बक्शा जनपद जौनपुर में प्रयुक्त चापड़ व चाकू के साथ मई चौराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।