जौनपुर : गोड़िला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर : गोड़िला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
              बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीबीगंज यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र संचालक पंकज जायसवाल के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया।उन्होंने बताया कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन-रात आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि जिसने गुलामी देखी है उसे ही स्वतंत्रता का महत्व पता होगा।

समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज को एक नई दिशा देने एवं विकास के प्रति सहयोगात्मक भावना का विकास करना चाहिए। हमारा देश भले ही 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था मगर पूरी आजादी हमें 26 जनवरी 1950 को तब मिली जब हमारा संविधान लागू हुआ। हर नागरिक का समाज के प्रति यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने समाज के अनुसार देश हित में प्रतिदिन कुछ न कुछ अवश्य करें।
इस अवसर पर आलोक सिंह, जगत नारायण गुप्ता, शुभम यादव, डॉ अर्शी हुसैन, जगतपाल यादव, आकाश साहू, राममिलन गौड़, मोफिद खान, सतीश तिवारी ,अतुल जायसवाल, अनूप जायसवाल, राजकुमार सोनी, राजकुमार अग्रहरी, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, अंकित विश्वकर्मा, विशाल बौद्ध, शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : झंडारोहण के साथ गुंजायमान हुआ जन गण मन
Next articleजौनपुर : पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?