जौनपुर : ग्राम पंचायत कुधुआ में लगा गंदगी का अम्बार
# संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से ग्रामीण हलकान, जिम्मेदार बेपरवाह
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ग्राम पंचायत कुधुआ में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में सफाई नहीं कराए जाने से जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नाले-नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार प्रधान व जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन साफ सफाई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। गांव में गंदगी पसरी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।

















