जौनपुर : ग्राम प्रधान ने कराया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका24×7
मुफ्तीगंज विकास क्षेत्र के मुर्तजाबाद ग्राम प्रधान संजय यादव ने बृहस्पतिवार की सुबह डेंगू के प्रकोप को देखते हुए घर-घर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। बढ़ते डेंगू संक्रमण को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा दवा छिड़काव की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि जनपद में डेंगू अपना तेजी से पांव पसार रहा है ऐसे सरकार द्वारा जनपद भर में एंटी लार्वा दावा के छिड़काव का काम तेजी से किया जा रहा है। गांव के प्रधान होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने गांव को कैसे डेंगू व अन्य घातक बीमारियो से रोकथाम की जाए। दवा छिड़काव का काम समय-समय पर होता रहेगा।सफाईकर्मी कोमल ने हर घर छिड़काव की बखूबी जिम्मेदारी को निभाया।

















