जौनपुर : घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान का हुआ शुभारंभ
# तिरंगा यात्रा के माध्यम से सपाईयों ने किया स्वतंत्रता दिवस को अविस्मरणीय बनाने की अपील
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरुआत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पदयात्रा की गई।

नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अंबेडकर जी के प्रतिमा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज लोगों को प्रदान किया गया और अपने-अपने आवास पर झंडारोहण की अपील भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों मुलाकात किया। ज्ञातव्य है कि 8 अगस्त 1942 की रात में ही गांधी जी ने “अग्रेजों भारत छोड़ों” की ललकार के साथ “करो या मरो” का मंत्र दिया था। 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के दमनचक्र के मुकाबले तब समाजवादियों ने आंदोलन की कमान सम्हाली और जयप्रकाश नारायण, डॉ राममनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली एवं ऊषा मेहता आदि ने जनता को जागरूक करने तथा आंदोलन को गति देने का काम किया। अगस्त क्रांति के चलते ही भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।

















