जौनपुर : घात लगाकर बैठे छात्रों ने सहपाठी को पीटकर किया घायल
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के ग्राम बम्बावन निवासी अंकित कुमार (17) को उसके सहपाठियों ने किसी बात को लेकर विद्यालय से घर आते समय बुरी तरह पीटकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित विद्यालय से घर जाने के लिये जैसे ही निकला कि घात लगाये अन्य छात्रों ने लात घुसे और डण्डे से अंकित को बुरी तरह पीट दिया। मौके पर एक छात्र को पकड़ लिया गया। वहीं जब शिकायत लेकर अंकित के पिता जोखन प्रसाद उसके घर गए तो वहां उपस्थित लोगों ने भी जोखन और अंकित के साथ मारपीट कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुँच पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।