जौनपुर : घायलावस्था में बेसुध पड़ी नीलगाय का कराया गया उपचार

जौनपुर : घायलावस्था में बेसुध पड़ी नीलगाय का कराया गया उपचार

# सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पशु चिकित्साधिकारी के देख- रेख में हुआ इलाज

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव के समीप बाहर सूनसान जगह पर गुरुवार को घायलावस्था में बेसुध पड़ी नीलगाय का उपचार पशुचिकित्साधिकारी के देख- रेख में कराया गया।पशु चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सोनकर ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि विकास खण्ड सोंधी क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव के बाहर सूनसान जगह पर नीलगाय घायलावस्था में बेसुध पड़ी हुई है।
सूचना के बाद टीम लेकर मौके पर पहुँच गया। जहां पर घायलावस्था में नीलगाय बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि देखने के पता चला कि नीलगाय गर्भवती है। उसके शरीर पर जगह- जगह चोट लगी थी। जिसका उपचार किया गया। टीम में जयराम गौतम, संजय शर्मा, अश्वनी, भूपेंद्र, राजेश आदि लोग शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : होनहार छात्र को मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज ने किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में 15 नवंबर को शिक्षक भरेंगें हुंकार- अमित सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?