जौनपुर : चाय बनाते समय सिलेंडर फटा, युवक गम्भीर
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
घर में चाय बनाने के दौरान रविवार की सुबह सिलेंडर फटने से उसकी चपेट में आकर एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

















