जौनपुर : चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

जौनपुर : चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 हत्या कर शव जलाने के मामले में चार आरोपितों पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कहा है कि आरोपितों का एक गैंग है जो सुनियोजित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। गैंग का मुखिया मनीष पाल उर्फ रितिक पाल निवासी पहड़िया लालपुर वाराणसी है।

गैंग में शामिल दीपक चौहान पहड़िया वाराणसी, नितिन पाल उर्फ संतोष पाल व उसकी पत्नी सरोजा पाल निवासी देवलपुर खुटहना चौबेपुर पर इसी थाने में हत्या कर शव जलाने का मुकदमा दर्ज है। आरोपितों के खिलाफ लोग गवाही देने अथवा रिपोर्ट दर्ज कराने से डरते हैं। पुलिस ने एसडीएम के अनुमोदन के बाद चारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
Previous articleजौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में लाखों की दवा जलकर खाक
Next articleजौनपुर : डूबने से नहीं, गला दबाकर की गई थी सैलून संचालक की हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?