जौनपुर : चोरी की तीन बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की तीन बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                खेतासराय पुलिस ने शनिवार को चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो बदमाशों का चालान न्यायालय भेज दिया। पकड़े गये दोनों बदमाश थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके विरुद्ध जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक शान मोहम्मद खां, हेड कांस्टेबल अनन्त यादव, गुलाबचन्द्र गिरी, विजयशंकर यादव, कांस्टेबल दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर दिदखोरा नहर की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक से आ रहे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजन पुत्र रामलाल और सुभाष पुत्र स्व.करिया हरिजन निवासी गरोठन बताया। कड़ाई से पूछने पर दोनों बदमाशों ने दो और बाइक छिपाकर रखने की बात बताई। उनकी निशानदेही पर टिकरी कला नहर के पास एक झाड़ी से दोनों बाइक बरामद की गई।
Previous articleजौनपुर : एक अगस्त से दौड़ेगी गोंडा- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस
Next articleजौनपुर : विषैले जंतु के काटने से युवक की गई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?