बरसठी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष बरसठी दिनेश कुमार के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक अभियुक्त नन्दलाल गौतम उर्फ कल्लू पुत्र जगदीश गौतम निवासी गहली थाना बरसठी को गिरफ्तार कर बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।