जौनपुर : चोरी के सामान के साथ तीन महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चोरी के सामान बेचने जा रही तीन शातिर महिला चोरों को गोरारी के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से जैगहां बाजार से चोरी किए गए गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।

















