घायल थाना प्रभारी निरीक्षक का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण

घायल थाना प्रभारी निरीक्षक का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अभियुक्त रवि यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।घटना में थाना लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हो गए,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को वैभव कृष्ण शाम जिला अस्पताल पहुँचकर घायल थाना प्रभारी का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।इसके बाद डीआईजी ख़ेतासराय स्थित मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी प्राप्त की।साथ ही दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी की मुठभेड़ में मौत को लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
Previous articleदूल्हा हत्याकांड: परिजनों के बयान में छलका दर्द, न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग
Next articleपुलिस एनकाउंटर में रवि के ढेर होने की सूचना से मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?