34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : स्वच्छता के जनक संत गाडगे की मनाई गई 146वीं जयंती

जौनपुर : स्वच्छता के जनक संत गाडगे की मनाई गई 146वीं जयंती

# पठन-पाठन सामग्री पाकर खुशी से झूम उठे बच्चे

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश कन्नौजिया हितकारिणी समिति केराकत के तत्वाधान में केराकत तहसील क्षेत्र के बेहड़ा गॉव में गुरुवार की दोपहर स्वच्छता के जनक रहे संत गाडगे की 146वीं जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि रहे बेहड़ा के ग्राम प्रधानपति राममूरत कन्नौजिया ने संत गाडगे महाराज व बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राममूरत कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब व संत गाडगे महराज के विचारों को रखते हुए बताया कि हमे गर्व होता हैं कि हमारे देश में अनगिनत महापुरुषों ने जन्म लिया। हम सभी को उनके बताये हुए आदर्शों पर चल कर ही हमे कामियाबी मिल सकती हैं स्वच्छता हम सभी की जीवन मे होनी चाहिए।कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए पठन-पाठन सामग्री का भी वितरित किया गया। पठन-पाठन सामग्री पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर राम मूरत कन्नौजिया, समर बहादुर चौधरी, सुरेश चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सन्दीप चौधरी, सुनील चौधरी, मेवा चौधरी, अशोक कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केराकत समाजसेवी विनोद कुमार कन्नौजिया नें किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107839
Total Visitors
637
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This