जौनपुर : चोरो ने बंद मकान से पार किया लाखों का माल

जौनपुर : चोरो ने बंद मकान से पार किया लाखों का माल

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत भिदूना गांव में खाली मकान से चोरों ने बीती रात नगदी आभूषण कपड़े सहित लाखों रुपये का माल चुरा लिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गयी।मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत भिदुना (टइयापुर) निवासी रामनारायण यादव पुत्र सुख नन्दन परिवार सहित मुम्बई रहते है उनके मकान मे कोई नहीं रहता है।
रविवार रात चोरो ने उनके मकान का ताला तोड़कर सात कमरों के अन्दर रक्खे पेटी बक्सा अटैची उठा ले गये सुबह तालाब के किनारे सामान बिखरा मिलने पर लोगो को शक हुआ तो देखा कि राज नारायण के मकान का ताला टूटा है तो उनके भतीजे अरुण यादव ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी तो मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गयी। राज नारायण यादव के भतीजे अरुण यादव तहरीर ने तहरीर देकर बताया है की डेढ़ तोला की सोने की चैन, चार ग्राम की अनूठी, 45 हजार नगदी, घर के सारे पीतल के बर्तन चोरी हुए है लगभग ढ़ाई लाख की चोरी हुई है अटैची व सूटकेस तालाब के किनारे टुटे हाल मे मिले है। सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है। बताते चलें कि दो दिन पहले भी रामपुर खुर्द गाँव मे चोरों ने वृजेश यादव के घर से 4 लाख के आभूषण चुरा लिया था दो दिन के भीतर दूसरी चोरी करके चोरो ने पुलिस को चुनौती दे डाली है।
Previous articleजौनपुर : निर्माणाधीन सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंसने से दिन भर रहा आवागमन बाधित
Next articleजौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह बने आईपा के प्रदेश महामंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?