जौनपुर : छह दिन पूर्व घर से गायब किशोरी का शव कुएं में मिला
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में बीते छह दिन पूर्व घर से गायब 19 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार की शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक कुएं से मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।उक्त गांव निवासी उमेश गौतम की पुत्री यादिक गौतम बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छात्रा बीते 23 जुलाई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई।



















