जौनपुर : जनपद में फिर गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमणकारियों में बढ़ रही है बेचैनी
ज्वांइट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल की मौजूदगी में ढहाया गया अवैध निर्माण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध कब्जा धारकों द्वारा निर्माण कर कब्जा की गई जमीन पर बुलडोजर चलवाया। बुलडोजर चलने की सूचना पर अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मच गया।उक्त गांव निवासी राजदेव यादव व पड़ोसी गिरिजाशंकर यादव द्वारा जेराब तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करतें हुए लगातार निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। उसी निर्माण के दौरान दोनों पक्षों में पूर्व में विवाद भी हो चुका था।
















