जौनपुर : जन शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया पौधा वितरण

जौनपुर : जन शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया पौधा वितरण

# पर्यावरण, कृषि, जैविक खाद, पशु पालन, और जल संचयन पर संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   जन शिक्षण संस्थान जौनपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पौधा वितरण का कार्यक्रम कृषि भवन के सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी डॉ रमेश चंद्र यादव जी रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण, कृषि, जैविक खाद, पशु पालन, और जल संचयन आदि सभी कारकों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए कीटनाशक और रासायनिक खादों से दूर रहकर प्राकृतिक व्यवस्था को अपनाते हुए फसल उत्पादन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

संस्थान की निदेशक डॉ सुधा सिंह ने अपने सम्बोधन में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने 26 लाभार्थियों को तुलसी का पौधा वितरण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रशिक्षिका साधना श्रीवास्तव एवं विनय गुप्ता का सराहनीय योगदान  रहा।
Previous articleजौनपुर : सीओ ने आधा दर्जन वाहनों का काटा चालान
Next articleलखनऊ : अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की मूर्ति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?