जौनपुर : जमीनी विवाद के चलते सगे भाइयों में हुई मारपीट, चार घायल, एक रेफर
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छितौना में शनिवार की सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों जमकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग हुए घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।गौरतलब है कि सियाराम पाल 50 वर्ष व राधेश्याम पाल 35 वर्ष रिश्ते में सगे भाई है। दोनो में कई वर्षो से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

















