जौनपुर : जमीनी विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला समेत चार लोग 

जौनपुर : जमीनी विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला समेत चार लोग 

# नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               थाना क्षेत्र के सरैया भूलेमऊ गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में ईंट-पत्थर चले। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए दो थानों की पुलिस तैनात की गई है। नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सरैयां भूलेमऊ गांव निवासी कुंवर पांडेय, मोहम्मद सैफ से पड़ोस के सत्येंद्र यादव व मनोज गुप्ता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। रविवार को मनोज गुप्ता की दूसरे पक्ष के लोगों से कहा-सुनी हुई। उसके बाद छतों से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। इसमें एक पक्ष की रेनू (36), मनोज गुप्ता (40), विपिन गुप्ता (30), मनोज का पुत्र अंकित (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज गुप्ता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी और गौरा बादशाहपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष की तहरीर पर मोहम्मद सैफ, मेराज अहमद, अहमद शाह, कैश अली, महेंद्रनाथ पांडेय, कुंवर पांडेय, आदेश पांडेय, पूजा व नेहा आदि नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।
Previous articleजौनपुर : घरेलू हिंसा पीड़ित महिला को ग्राम न्यायालय से मिला इन्साफ 
Next articleवाराणसी : दो सौ रुपये लूटने के लिए नशेड़ियों ने उतार दिया मौत के घाट 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?