जौनपुर : जमुनियां मंडल में चलाया गया लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा जमुनियां मंडल के बूथ नम्बर 308, बूथ नम्बर 117 बूथ नम्बर 118 दीपाईपुर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके आवास पर स्टीकर लगाकर पत्रक देकर सरकार की नीतियों को बताया गया।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जमुनियां मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैं और पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही हैं एवं इस बार जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र से कमल खिलकर पूरे जौनपुर जिले की विधानसभा नौ सीटो पर भाजपा गठबंधन की विजय होगी।

















