जौनपुर : जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता बापू और शास्त्रीजी 

जौनपुर : जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता बापू और शास्त्रीजी

# मादक पदार्थों को सेवन न करने की दिलाई गई शपथ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं आज़ाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा वक्ताओं द्वारा दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृत्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों को सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई।
इसी क्रम में खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में रविवार की सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कॉलेज प्रांगण में लगे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बापू एवं शास्त्री के व्यक्तित्व व कृत्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे आबकारी निरीक्षक विजय कुमार तिवारी ने नशीली पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध सभी छात्र- छात्राओं को जागरूक किया तथा उपस्थित लोगों को भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य रूप से एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, सेकेंड ऑफिसर विनोद मिश्रा, कला प्रवक्ता रेखा यादव, छोटेलाल, हीरालाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।
खेतासराय- शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय आंदोलन के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। जहाँ पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वहीं मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज उसरहटा में दोनों महापुरुषों की जयंती पर याद किया गया। जहां पर ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां पर गांधी एवं शास्त्री से सम्बंधित छात्र- छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वक्ता के रूप में नागेंद्र बहादुर सिंह, इरशाद, संजय, शाकिर, नसीम ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में प्रधानाचार्या नौशाद अहमद ने उपस्थित लोगों को मादक पदार्थ को सेवन न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अतहर ने किया। स्थानीय खेतासराय थाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर माल्यापर्ण कर नमन किया।
Previous articleजौनपुर : सुर्खियों में रहता है खेतासराय का जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गापूजा पण्डाल
Next articleभारत विकास परिषद ने किया राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्री जी को नमन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?