जौनपुर : जलजमाव व कचरे का अंबार देख जिम्मेदारों पर बिफरे प्रमुख
# उच्चाधिकारी से शिकायत कर किया त्वरित कार्यवाही की मांग
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
खुटहन चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर स्थित सामुदायिक शौचालय महीनो से बंद रहने की शिकायत का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण को पहुँचें ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव दीवार के आस पास जमा कचरे का अंबार व जलजमाव से उठ रही दुर्गंध को देख जिम्मेदारों पर बिफर पड़े। जब उन्हें पता चला कि विद्युत मोटर जल जाने के चलते दो माह से शौचालय बंद पड़ा है तो वे और ज्यादा नाराज हो गये। उन्होंने डीपीआरओ को फोन कर जिम्मेदारों पर त्वरित कार्यवाही की मांग किया।



















