जौनपुर : जाम से मुक्ति के लिए थानेदार ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

जौनपुर : जाम से मुक्ति के लिए थानेदार ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 वृहस्पतिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नगर को जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए सहयोग मांगा। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने कहा कि सभी व्यापारी नगर पंचायत की नाली के भीतर ही अपना सामान रखे।

चौराहे पर अपने वाहन न पार्क करे। ठेले खोमचे वाले दीदारगंज मार्ग और खुटहन मार्ग पर चिन्हित स्थानों पर ठेले लगाएं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने भी व्यापारियों की तरफ से सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से जगदम्बा पाण्डेय, मनीष गुप्ता, अतीक अहमद, शांतिभूषण मिश्रा, मुनौवर, अनिल प्रजापति आदि मुख्य रुप से मौजुद रहे।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी
Next articleजौनपुर : पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?