जौनपुर : जालसाज को पासपोर्ट के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : जालसाज को पासपोर्ट के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

# वर्ष 2002 में नाम बदलकर बनवाया था पासपोर्ट

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               कुवैत में नौकरी के दौरान पासपोर्ट पर प्रतिकूल प्रविष्टि (खुरूच लग जाने पर) के बाद क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी एक जालसाज ने वर्ष 2002 में नाम बदलकर जालसाजी से पासपोर्ट बनवा कर विदेश में नौकरी कर रहा है। उसके घर आने पर उसके विरोधियों ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत हुई तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई शनिवार को आरोपी जालसाज के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति कुवैत में नौकरी कर रहा था वहां पर उसके पासपोर्ट पर प्रतिकूल प्रविष्टि (खुरूच लग जाने पर) कर दिए जाने के बाद वह घर वापस लौटा और वर्ष 2002 में नाम बदलकर नए नाम से पासपोर्ट बनवा लिया। उसके बाद से वह विदेश यात्रा कर रहा है। बीते एक पखवारे पूर्व जब वह घर आया तो इस बात की जानकारी गांव के ही उसके कुछ विरोधियों को हुई तो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों से की तो पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी कर जालसाज को उसके घर से हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में पूछे जाने पर मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ ने बताया कि कौड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति के ऊपर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है उसे हिरासत में लेकर पासपोर्ट की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : पीयू के लापरवाह कर्मचारियों पर होगी उचित कार्रवाई- कुलसचिव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?