जौनपुर : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला जेल का संयुक्त रुप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा। पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अन्य थानों की फोर्स ने भी जिला जेल का गहनता से निरीक्षण किया हालांकि इस दौरान जेल में कोई अप्रिय सामान नहीं पाया गया लेकिन गंदगी का अंबार को देखकर जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाते हुए जेलर को सख्त निर्देश दिया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण किया गया है। एक एक बैरिक का सघन तलाशी ली गई है। हेल्थ ग्राउंड पर जो अलग कैदी बंद है उनका भी हालचाल पूछा गया और जेल में बंद महिलाओं से भी पूछताछ की गई साथ हर बार की अपेक्षा इस बार जेल में थोड़ा गंदगी देखने को मिला जिससे जेलर को निर्देशित किया गया कि जेल में साफ सफाई व्यवस्था ठीक करा ले और सब कुछ ठीक-ठाक मिला।